MP News: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 30 जून को खंडवा जिले में इसका समापन समारोह और वाटरशेड सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें जल संरक्षण की दिशा में उठाए गए हर कदम का सारांश सामने आएगा। यह सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चल रही जल क्रांति बन चुकी है। और आज हम यहाँ इस अभियान के बारे में और इसके समापन तक क्या क्या हुआ है विस्तार से जानेंगे।
जल गंगा संवर्धन अभियान?
‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य है – जल, जलस्त्रोतों और नदियों का संरक्षण, पुनर्जीवन और जनजागरूकता के माध्यम से सतत जल प्रबंधन को बढ़ावा देना।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में यह अभियान प्रदेशभर के गांव, कस्बों और शहरों तक पहुंचा है। सरकारी विभागों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन और आम जनता भी इसमें सक्रिय भागीदार बनी है।
मध्यप्रदेश में चल रही हैं जल संरक्षण की गतिविधियां
पिछले कुछ महीनों से मध्य प्रदेश के हर जिले में जल से जुड़ी कई गतिविधियां हो रही हैं जैसे – तालाबों की सफाई और गहरीकरण, नालों और झीलों का पुनर्जीवन, श्रमदान के ज़रिए छोटे बांधों का निर्माण, वृक्षारोपण, रैली, नुक्कड़ नाटक और जल साक्षरता अभियान।
इनका असर भी साफ दिख रहा है – कई सूखे जल स्त्रोतों में अब पानी लौटा है, और ग्रामीणों का विश्वास बढ़ा है। भोपाल से लेकर बड़वानी और रीवा तक, जल जीवन मिशन के साथ समन्वय बनाकर ये कार्यक्रम ग्राम पंचायतों और स्कूलों में ज़मीनी स्तर पर चलाए जा रहे हैं।
खंडवा में होगा अभियान का समापन और वाटरशेड सम्मेलन
इस जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन 30 जून को खंडवा में एक बड़े कार्यक्रम के साथ होगा। इसके साथ ही यहां आयोजित होगा “वाटरशेड सम्मेलन”, जिसमें प्रदेशभर से आए जल योद्धा, अधिकारी, विशेषज्ञ और ग्रामीण प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।यहाँ आयोजित हो रहे सम्मेलन का उद्देश्य पिछले महीनों में हुई गतिविधियों की समीक्षा करना, भावी योजनाओं की रूपरेखा तय करना, और जो क्षेत्र “बेस्ट प्रैक्टिस” बने हैं, उन्हें सबके सामने लाना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी साझा किया है जिसे आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे एम्बेड किया है जिस पर आप नीचे भी देख सकते हैं।
जल गंगा संवर्धन अभियान
जल एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए प्रदेश भर में जारी हैं विभिन्न गतिविधियां…
➡️ खंडवा में 30 जून को होगा अभियान का समापन एवं वाटरशेड सम्मेलन@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP pic.twitter.com/DVMBczjgjf
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 22, 2025
यह भी पढ़ें – MP News: GMT की समय गड़ना गलत, अब उज्जैन तय करेगा विश्व का समय
खंडवा के रहने वाले जल स्वयंसेवक राजेश पाटीदार कहते हैं – “पहले हमें लगता था कि पानी की समस्या सदा रहेगी, लेकिन इस अभियान ने दिखा दिया कि जब गांव एकजुट हो जाएं, तो चमत्कार हो सकता है।”
सोशल मीडिया पर भी लोग इसे “धरती के प्रति सच्ची सेवा” बता रहे हैं।
कई युवा इसे “नेचर रिवाइवल मूवमेंट” के तौर पर देख रहे हैं, जहां समाज खुद नेतृत्व कर रहा है।
मेरे अनुसार जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है। ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की सबसे बड़ी खासियत है – इसमें सरकार और जनता दोनों साथ चल रहे हैं। यह सिर्फ योजनाओं की बात नहीं करता, लोगों की सोच बदलने का प्रयास करता है।
जब जल की कीमत लोग समझने लगें – तभी असली बदलाव शुरू होता है।
30 जून को खंडवा में होने वाला सम्मेलन सिर्फ एक समापन नहीं, बल्कि जल संरक्षण की नई शुरुआत हो सकती है।
अगर आप भी जल संवर्धन से जुड़ना चाहते हैं, तो ये मौका है प्रेरणा लेने का। आपके इलाके में क्या हुआ जल अभियान के दौरान? क्या आपने कुछ बदला देखा? नीचे कमेंट कर ज़रूर बताएं। और ऐसी ख़बरों के लिए जुड़े रहें अपना कल के साथ।
यह भी पढ़ें – MP News: मनरेगा से 32 लाख श्रमिकों को मिला रोज़गार, 1500 करोड़ रुपये की मजदूरी का हुआ भुगतान









