डिंडौरी में प्रशासनिक फेरबदल: 7 उपयंत्रियों का तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

By
On:
Follow Us

MP News: मध्य प्रदेश शासन की स्थानांतरण नीति 2025 के तहत डिंडौरी जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग डिंडौरी द्वारा जारी आदेश क्रमांक 243/स्था./ग्रा.या.से./2025 के अनुसार जिले के 7 उपयंत्रियों का तबादला कर दिया गया है।

यह आदेश कल दिनांक 17 जून 2025 को जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी स्थानांतरित उपयंत्रियों को आगामी 7 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

देखें तबादला सूची (स्थानांतरण आदेश अनुसार)

देखें तबादला सूची (स्थानांतरण आदेश अनुसार)
देखें तबादला सूची (स्थानांतरण आदेश अनुसार)
प्रशासन का उद्देश्य: प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से आवश्यक था, ताकि जिले की कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सके। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित उपयंत्रियों को बिना किसी विलंब के नवीन पदस्थ स्थान पर कार्यभार संभालना होगा।

इन विभागों को भेजा गया आदेश

  • मान. प्रभारी मंत्री जिला डिंडौरी
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  • कलेक्टर, जिला डिंडौरी
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिंडौरी
  • प्रमुख अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, भोपाल
  • अधीक्षण यंत्री (जलग्रहण मंडल जबलपुर)
  • उपयंत्री संबंधित जनपद पंचायत आदि। 

यह भी पढ़ें – MP के युवाओं के लिए खुशखबरी: 2 लाख युवाओं की नौकरियां तय, 2025 से खुलेंगे प्रमोशन और भर्ती के द्वार

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल से स्पष्ट है कि शासन प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए त्वरित और प्रभावी निर्णय ले रहा है। इससे न केवल विकास कार्यों की गति बढ़ेगी, बल्कि विभागीय समन्वय भी बेहतर होगा।

आपको क्या लगता है क्या यह फेरबदल सही दिशा में कदम है? अपनी राय नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं। और इस तरह की ख़बरों के लिए अपना कल के साथ जुड़े रहें। 

यह भी पढ़ें – MDL Recruitment 2025: MDL में 523 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं से ITI पास तक के लिए सुनहरा मौका

Author

  • ApnaKal Logo

    I have been writing for the Apna Kal for a few years now and I love it! My content has been Also published in leading newspapers and magazines.

    View all posts
Your Website