मध्यप्रदेश: सालों से एक ही थाने में रहने वाले पुलिसकर्मियों के तबादले हुए शुरू, तलवार से केक काटना पड़ा भारी दो युवक गिरफ्तार

By
On:
Follow Us

मध्यप्रदेश – नमस्कार दोस्तों, लम्बे समय से एक ही जगह पर टिके मध्यप्रदेश पुलिस कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने अब साफ कर दिया है कि किसी एक थाने में सालों से जमे रहने का दौर अब खत्म होने वाला है।

पुलिस विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि चार साल से ज्यादा समय से एक ही थाने में पदस्थ सिपाही से लेकर सब-इंस्पेक्टर स्तर तक के सभी अधिकारियों का ट्रांसफर किया जाए। साथ ही ऐसे अफसर जिनकी बार-बार एक ही थाने में पोस्टिंग हो रही थी उन्हें भी तत्काल प्रभाव से हटाने को कहा गया है।

इस आदेश से पहले ही झाबुआ एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने सक्रियता दिखाते हुए 36 पुलिसकर्मियों की लिस्ट बनवाकर उनका तबादला कर दिया था। इस प्रशासनिक सर्जरी को वरिष्ठ अधिकारियों से भी सराहना मिली है।

वह बनी ट्रांसफर की वजह

एसपी ऑफिस झाबुआ के अनुसार, एक ही थाने में सालों से पदस्थ कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं। इनमें व्यवहार, निष्पक्षता और कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।

झाबुआ में ट्रांसफर किए गए पुलिसकर्मियों में 2 सब-इंस्पेक्टर, 5 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 21 आरक्षक शामिल हैं। सभी को अन्य थाना क्षेत्रों में नई पोस्टिंग दी गई है। इससे न केवल पुराने विवाद खत्म होंगे बल्कि पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता भी आएगी।

छिंदवाड़ा में तलवार से काटा गया बर्थडे केक दो युवक गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां युवकों ने बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। यह घटना महुआ टोला क्षेत्र की है।

पुलिस ने वीडियो वायरल होते ही दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान आशीष यादव (24), निवासी महुआ टोला और आकाश बैस (22), निवासी कुकड़ाजगत के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने दो धारदार तलवारें भी जब्त की हैं।

सोशल मीडिया पर स्टंट बना मुसीबत पुलिस ने कसा शिकंजा

यह घटना 26 मई की रात की है, जब आरोपियों ने सार्वजनिक जगह पर तलवार से केक काटते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और थाना देहात पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें –  राजस्थान के महेश ने देश में मारी बाज़ी, इंदौर के उत्कर्ष दूसरे नंबर पर – देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट

पुलिस सूत्रों की मानें तो ये युवक इलाके में दबदबा और स्टाइल दिखाने के लिए ऐसे स्टंट करते थे। अब पुलिस बाकी शामिल युवकों की भी तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक जीएस राजपूत, सउनि संदीप सिंह राजपूत, कमलेश सत्यार्थी और आरक्षक शेरसिंह रघुवंशी की टीम भी शामिल रही है। 

Author

  • ApnaKal Logo

    मेरा नाम सृजन है और मुझे लिखना काफी पसंद है। मैं एक जिज्ञासु वक्तितित्व का हूँ इसलिए मैं सम्पूर्ण विषयों के ऊपर लेख लिखने में सक्षम हूँ। में एक पूर्ण रूप से लेखक कहलाता हूँ।

    View all posts
Your Website