MP: संबल योजना में 150 करोड़ की बड़ी राहत, CM मोहन यादव एक क्लिक में जारी करेंगे राशि – जानिए कौन होंगे लाभार्थी

By
On:
Follow Us

MP News: मध्य प्रदेश की असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। संबल योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जबलपुर के बरगी से सिंगल क्लिक में 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि जारी करेंगे। यह राशि 6821 श्रमिक परिवारों के खातों में सीधे पहुंचेगी। जानिए इस योजना के लाभ, पात्रता और नया अपडेट और इस बार कौन होंगे इस कौन होंगे इस योजना के लाभार्थी। 

6821 श्रमिक परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव 7 जून को जबलपुर के बरगी से एक विशेष कार्यक्रम में 150 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
इस कार्यक्रम में श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, अन्य मंत्री, सांसद, विधायक और पूरे प्रदेश के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

यह राशि उन परिवारों को दी जाएगी जो संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता के पात्र हैं- जिनमें मृत्यु, दुर्घटना, या अपंगता के प्रकरण शामिल हैं।

देखें क्या है संबल योजना और इसके लाभ

संबल योजना मध्यप्रदेश सरकार की असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए चलाई जा रही एक जीवन सुरक्षा योजना है। इसके अंतर्गत अब तक 1.76 करोड़ श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। योजना के लाभ इस प्रकार हैं:-

  • दुर्घटना में मृत्यु: ₹4 लाख

  • सामान्य मृत्यु: ₹2 लाख

  • स्थायी अपंगता: ₹2 लाख

  • आंशिक स्थायी अपंगता: ₹1 लाख

  • अंत्येष्टि सहायता: ₹5,000

  • प्रसूति सहायता (महिला श्रमिक): ₹16,000

  • बच्चों की उच्च शिक्षा: सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क का वहन राज्य सरकार द्वारा

  • राशन कार्ड पात्रता: रियायती दरों पर अनाज

अब गिग वर्कर्स भी होंगे संबल योजना में शामिल

मध्य प्रदेश सरकार ने नीति आयोग की पहल पर एक नया कदम उठाया है। अब गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स (जैसे कि डिलीवरी बॉय, ऐप-बेस्ड ड्राइवर) को भी संबल योजना में शामिल किया गया है। इनका पंजीकरण शुरू हो चुका है और उन्हें भी बाकी सभी लाभ मिलेंगे।

श्रमिकों के लिए हेल्थ से लेकर राशन के फायदे

  • सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामय योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है।

  • निर्माण श्रमिकों के लिए अलग से योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें अपंगता और मृत्यु पर अनुग्रह सहायता शामिल है।

  • रियायती राशन के लिए खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी दी जाती है, जिससे श्रमिक परिवार केंद्र और राज्य की राशन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें – MP में NEET टॉपर्स को अब सिर्फ 1.5 लाख रैंक तक ही मिलेगा मेधावी योजना का फायदा, देखें नई शर्तें और नियम

संबल योजना का लाभ और लाभार्थी

  • राशि जारी करने की तारीख: शुक्रवार, 7 जून 2025

  • स्थान: जबलपुर, बरगी

  • लाभार्थी: वे श्रमिक परिवार जिन्होंने अनुग्रह सहायता के लिए आवेदन किया है और पात्र पाए गए हैं।

  • कैसे मिलेगी राशि: सिंगल क्लिक से सीधे बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) द्वारा।

यदि आपके परिवार या जानने वालों में कोई असंगठित श्रमिक है, तो यह खबर उनके लिए जीवन बदल सकती है। उन्हें योजना में पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें और यह जानकारी साझा करें। क्या आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं? नीचे कमेंट करें और हम बताएंगे अगला कदम क्या होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से आप नकदीकी CSS सेण्टर या ई मित्र की मदद से भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको मध्य प्रदेश सरकार से जुडी हर एक खबर पढ़ना पसंद करते है तो हमे गूगल न्यूज़, और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फॉलो करें। 

यह भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश बनेगा ‘Wildlife Capital’: हर संभाग में खुलेंगे वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर

Author

  • ApnaKal Logo

    I have been writing for the Apna Kal for a few years now and I love it! My content has been Also published in leading newspapers and magazines.

    View all posts
Your Website