22 June MP News: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, प्रशासन अलर्ट, बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी

By
On:
Follow Us

22 June MP News: मध्य प्रदेश में आखिरकार मानसून की एंट्री हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कई जिलों में बाढ़ और जलभराव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी शेयर कर रहें हैं तो अंत तक इस खबर में बने रहिये। 

देखें मध्य प्रदेश में कहां-कहां हुई बारिश?

राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सीहोर, होशंगाबाद, बालाघाट, मंडला और कटनी समेत कई इलाकों में बीती रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ है, वहीं कुछ निचले इलाकों में पानी भरने की खबरें भी सामने आई हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने कहा है कि अगले 3 से 4 दिन मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। विभाग ने लोगों को नदियों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह भी दी है। और आम जनता को अपनी खुद की सेफ्टी का ध्यान रहते हुए भी नदी नालों और जलभराव वाले स्थान से दूरिया बना कर चलना चाहिए और अनावश्यक घरों से भी ना निकले। भरी बारिश के समय अगर बहुत ज्यादा जरुरी काम हो तभी निकले। 

प्रशासन की तैयारियां

अगर भरी बारिश होती है तो मध्य प्रदेश पहले से ही एक्टिव है, आपातकालीन स्थिति आती है तो मध्य प्रदेश सरकार सभी जिला कलेक्टर्स को अलर्ट कर देगी। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों की सूची तैयार जाएगी और NDRF व SDRF टीमों भी तैयार रहने है। साथ ही राहत शिविरों, बोट्स, जनरेटर, और आपातकालीन मेडिकल टीमें स्टैंडबाय सब कुछ इस बार तैयार है। 

मध्य प्रदेश में बिजली और यातायात भी प्रभावित

मध्य प्रदेश में बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और सड़क मार्गों पर यातायात जाम की स्थिति बनी रही। नगर निगम की टीमें पंप और सफाई उपकरणों के साथ जुटी हुई हैं ताकि जलभराव जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। इस बीच मध्य प्रदेश के मंडला जिले के आसा पास के गावों जैसे जैसे बम्हनी, सकवाह, ढेंको, मुगदरा आदि जगहों पर घंटो लाइट बंद रही। 

यह भी पढ़ें – MP में फिर से तेज़ होगी किंग कोबरा प्रोजेक्ट की रफ्तार, नागार्जुन की मौत के बाद उठाए जा रहे बड़े कदम

बाढ़ की स्थिति में क्या करें, क्या न करें?

  • निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें। 
  • अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • नदियों और पुलों के पास जाने से बचें।
  • मौसम विभाग की वेबसाइट और प्रशासनिक अलर्ट पर नज़र रखें।

मानसून ने मध्यप्रदेश में दस्तक देकर गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन इसके साथ बाढ़ और जलभराव का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन की तैयारियां जारी हैं, लेकिन जनता की सजगता और सहयोग ही इस समय सबसे बड़ी आवश्यकता है।

मध्य प्रदेश के मानसून को लेकर आपकी क्या राय है अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं और आप किस जिले से यह खबर पढ़ रहें है अपना नाम, जिला और आपके इलाके में बारिश का क्या हाल है कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की ख़बरों के लिए बने रहें अपना कल न्यूज़ के साथ। 

यह भी पढ़ें – MP News: जबलपुर में BBA पास युवक बना नकली नोटों का सरगना, कब्रिस्तान के पास रखे लाखों के नोट

Leave a Comment

Your Website